Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

धन उगाही और हिंसा के मामले में स्वरूप विश्वास को 14 दिनों की पुलिस हिरासत

फिलहाल पुलिस हिरासत में उनसे पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच कोलकाता पुलिस कर रही है

05 Jun 2026

धन उगाही और हिंसा के मामले में स्वरूप विश्वास को 14 दिनों की पुलिस हिरासत

कोलकाता। पूर्व राज्य खेल मंत्री अरूप विश्वास के भाई स्वरूप विश्वास को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी उस शिकायत के आधार पर की गई है जो टॉलीगंज क्षेत्र की एक महिला मेकअप कलाकार ने दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्वरूप विश्वास ने फिल्म, टेलीविजन और ओटीटी जगत से जुड़े मेकअप कलाकारों के एक संगठन के माध्यम से काम करने वाले कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे वसूले और कथित रूप से उगाही की।
अदालत में सरकारी पक्ष ने दलील दी कि आरोपित एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और राजनीतिक रूप से भी उनका प्रभाव रहा है, इसलिए उनसे विस्तृत पूछताछ जरूरी है। इसी आधार पर अदालत ने पुलिस की दलील स्वीकार करते हुए 14 दिन की हिरासत मंजूर कर दी।
पुलिस ने स्वरूप विश्वास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 (उगाही का दंड), धारा 109 (हत्या के प्रयास का दंड) के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपों में अवैध हथियारों के उपयोग और उनके दुरुपयोग से जुड़े पहलू भी शामिल बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपित ने लगभग 50 लोगों से 50 हजार रुपये प्रति व्यक्ति वसूले, जिसमें शिकायतकर्ता भी शामिल है। यह राशि कथित रूप से फिल्म इंडस्ट्री में नौकरी दिलाने के आश्वासन के नाम पर ली गई थी।
गौरतलब है कि स्वरूप विश्वास लंबे समय तक पूर्वी भारत के फिल्म तकनीशियन और कर्मी संघ के अध्यक्ष रहे हैं। उस दौरान भी उन पर संगठन के सदस्यों से उगाही के आरोप लगते रहे हैं। इसके अलावा, स्वरूप विश्वास का नाम पिछले वर्ष लियोनेल मेसी के भारत दौरे के दौरान साल्ट लेक स्थित युवा भारती क्रीड़ांगन में हुई तोड़फोड़ की घटना से भी जुड़ा रहा है, जिसकी जांच पहले से चल रही थी।
फिलहाल पुलिस हिरासत में उनसे पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच कोलकाता पुलिस कर रही है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


स्वरूप विश्वास को 14 दिनों की पुलिस हिरासत
फिलहाल पुलिस हिरासत में उनसे पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच कोलकाता पुलिस कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News